पद्म विभूषण से सम्मानित पंडवानी की महान साधिका तीजन बाई का निधन हो गया है, जिससे पूरे देश की लोकसंस्कृति को अपूरणीय क्षति हुई है। बिलासपुर से उनका विशेष लगाव रहा, जहां उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा मानद डी.लिट. की उपाधि से नवाजा गया था। पिछले वर्ष जुलाई 2025 में युवा महोत्सव में उनकी अंतिम उपस्थिति ने शहर को एक बार फिर उनकी कला से रूबरू कराया था।