तीजन बाई के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव बोले लोक संस्कृति का गौरव खोया, एम्स पहुंचकर श्रद्धांजलि दी

Wait 5 sec.

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एम्स रायपुर पहुंचकर उन्होंने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने तीजन बाई को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य रत्न बताते हुए कहा कि उनकी कला-साधना सदैव भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।