Aamir Khan Wedding: ना निकाह, ना सात फेरे, आमिर खान ने बच्चों की मौजूदगी में की तीसरी शादी, बेटी-दामाद समेत पहुंचे ये गेस्ट

Wait 5 sec.

Aamir Khan Wedding Insides: आमिर खान पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वो गौरी स्प्रैट को डेट करने की वजह से सुर्खियों में थे. एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट संग रिलेशनशिप का खुलासा किया था. इसके साथ ही एक्टर ने अब 5 जुलाई को गौरी के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है. ये उनकी तीसरी शादी है. शादी के जश्न में केवल परिवार के लोग एक्स वाइफ और बच्चों के साथ ही राज ठाकरे समेत मुकेश अंबानी तक पहुंचे थे. चलिए बताते हैं आमिर खान की शादी के इनसाइड्स...आमिर खान ने नहीं किया निकाह और ना ही लिए सात फेरेआमिर खान और गौरी ने अपनी वेडिंग प्राइवेट सेरेमनी में की. इस फंक्शन को उनके घर पर ही ऑर्गेनाइज किया गया था. इस दौरान कपल ने ना तो निकाह किया और ना ही सात फेरे लिए. उन्होंने रजिस्टर मैरिज की. आमिर और गौरी ने बच्चों और परिवारवालों के सामने रजिस्टर मैरिज की. उनके वेडिंग फंक्शन में बेटी दामाद समेत अन्य लोग पहुंचे थे.यह भी पढ़ें: गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद आमिर खान की दिखी पहली झलक, फंक्शन अटेंड करने पहुंचे मुकेश अंबानी समेत ये सेलेब्सआमिर खान ने गौरी को पहनाई आंगूठी और फिर नाचेआमिर खान अपनी तीसरी शादी में काफी खुश दिखे. उनकी शादी की चमक उनके चेहरे पर साफ तौर से देखने के लिए मिली. आमिर और गौरी ने इस दौरान रजिस्टर मैरिज तो की साथ ही रिंग भी एक्सचेंज की. शादी पूरी होने के बाद आमिर खान गौरी के हाथों पर किस करते और उनके बेटे पर भी प्यार लुटाते दिखे. वहीं गौरी भी चहकती दिखीं.      View this post on Instagram           A post shared by ABP Live (@abplivenews)इसके अलावा अंगूठी पहनाने के बाद आमिर खान और गौरी साथ में ढोल पर थिरकते हुए भी दिखे. इस दौरान आमिर खान दोस्तों के साथ जमकर नाचते दिखे फिर वो गौरी को कसकर खुशी से गले भी लगाते दिखे. वहीं, गौरी ने भी प्यार लुटाने और जाहिर करने में कोई कसर नहीं रखी. एक-दूसरे को गले लगाने के बाद आमिर ने गौरी को किस भी किया.     View this post on Instagram           A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)यह भी पढ़ें: Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यारआमिर खान और गौरी का लुकबहरहाल, अगर वेडिंग फंक्शन के लिए आमिर खान और गौरी के लुक की बात की जाए तो आमिर को धोती कुर्ते में दूल्हा बने देखा गया था. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था. इसके साथ ही आमिर खान के लुक में दिलचस्प बात ये थी कि उनके एक पैर में पायल देखने के लिए मिली. आमिर की पायल ने लोगों का ध्यान खींच लिया. इसके साथ ही गौरी को भी सादगी भरे लुक में दुल्हन बने देखा गया. एक्स वाइफ, बेटी-दामाद और बच्चों ने अटेंड की आमिर की शादीआमिर खान और गौरी की शादी में क्या कुछ खास रहा तो बता दें कि उनके वेडिंग फंक्शन को बेटी दामाद समेत एक्स वाइफ तक ने अटेंड किया. आमिर खान की शादी को अटेंड करने के लिए बेटी इरा और दामाद नुपुर शेखर पहुंचे. साथ ही आजाद और जुनैद ने भी पापा की शादी को अटेंड किया. वहीं, गौरी स्प्रैट का 7 साल का बेटा भी मौजूद रहा.यह भी पढ़ें: धोती-कुर्ता और पायल..., गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद सामने आई आमिर खान की पहली झलक, वीडियो वायरलइन सेलेब्स ने भी अटेंड की आमिर खान की शादीआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में परिवार वाले और बच्चे तो मौजूद रहे ही साथ ही कई और सेलेब्स ने भी इस पार्टी में शिरकत कर रौनक बढ़ाई. इसमें मुकेश अंबानी और राज ठाकरे जैसी बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा आमिर की शादी को अटेंड करने के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और रिया चक्रवर्ती के साथ ही 'लगान' डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और 'लगान' के को-एक्टर भी पहुंचे थे. इस दौरान सारा नजारा देखते ही बन रहा था.