बेगूसराय पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को सोनू सिंह और मोनू सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी अपराधी की कमर में पिस्टल खोंसता नजर आ रहा है। हालांकि बाद में पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताया है।