रायपुर में शनिवार शाम से रविवार की सुबह के बीच 150 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के मानसून पूर्व सफाई के दावों की हवा निकाल दी। शहर के प्रमुख बाजारों, रिहायशी इलाकों और अंडरब्रिज में भारी जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाके के घरों में पानी घुस गया। महापौर मीनल चौबे ने सभी 10 जोनों के अधिकारियों को दफ्तर छोड़