इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान

Wait 5 sec.

4 जुलाई 2026, वह तारीख है जब वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने. उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेला था, जिसमें वो केवल 14 रन बना पाए. वैभव फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय स्क्वाड घोषित कर दिया है.दरअसल इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे टूर पर चली जाएगी. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे 19 जुलाई को खेलना है. वहीं भारत बनाम जिम्बाब्वे 3 मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई-26 जुलाई तक खेली जाएगी.अगला मैच कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे टूर के लिए भी वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया है. भारत और जिम्बाब्वे का पहला टी20 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा. इन तीनों मुकाबलों की मेजबानी हरारे करेगा. वैभव सूर्यवंशी को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वे इंग्लैंड सीरीज के बाद 23 जुलाई को खेलते दिखेंगे.23 जुलाई - पहला टी2025 जुलाई - दूसरा टी2026 जुलाई - तीसरा टी20BCCI ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से ड्रॉप कर दिया है. यह अपडेट ऐसे समय पर सामने आया है जब टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से संजू सैमसन को बाहर रखा और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का चांस दिया था.जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).यह भी पढ़ें:जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौकाBCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी