घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा

Wait 5 sec.

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में गजब का कमाल देखने को मिला. हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे 36.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई. इसके बाद लगा कि बांग्लादेश आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन हुआ इसके उलट. चेज के लिए उतरी बांग्लादेश को जिम्बाब्वे ने 33.1 ओवर में सिर्फ 116 रन पर ऑलआउट करके 25 रन से जीत अपने खाते में डाल ली. यह वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ पूरे 50 ओवर के मैच (रिजर्व टारगेट और कम ओवर को हटाकर) में डिफेंड किए जाने वाला सबसे लो स्कोर रहा. इस तरह जिम्बाब्वे ने मैच में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया. जिम्बाब्वे को जीत दिलाने में ब्रैड इवांस और कप्तान रिचर्ड न्गारावा ने अहम योगदान दिया. दोनों ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. इसके अलावा ब्लेसिंग मुजरबानी और न्यूमैन न्यामहूरी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. ऐसा रहा पूरे मैच का हाल बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी जिम्बाब्वे 150 से कम के टोटल (141 रन) पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए नंबर 9 पर बैटिंग करने आए न्यूमैन न्यामहूरी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 51 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका. न्यामहूरी के अलावा जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 17 रन, बेन कर्रन ने 18 रन, इनोसेंट काया ने 26 रन, सिकंदर रजा ने 01 रन, क्लाइव मदांडे ने 02 रन, ब्राड इवांस ने 03 रन, कप्तान रिचर्ड न्गारावा ने 27 और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 04* रन बनाए. बाकी वेस्ली मधेवेरे और क्रेग इरविन बिना खाता खोले जीरो पर ही आउट हो गए. इस दौरान बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 6 विकेट लिए. चेज के लिए उतरी बांग्लादेश 120 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. टीम के लिए नूरुल हसन ने 31 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा तंजीद हसन तमीम ने 08 रन, सौम्य सरकार ने 06 रन, नजमुल हुसैन शांतो ने 03 रन, तौहीद हृदय ने 25 रन, मोसाद्देक हुसैन ने 03 रन, कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 10 रन, रिशाद हुसैन ने 03 रन, तस्कीन अहमद ने 05 रन, मुस्तफिजुर रहमान ने 05 रन और नाहिद राणा ने 05* रन बनाए.  यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास