मैनपुर में छत्तीसगढ़ कोटवार संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। संघ की मांग है कि कोटवारों का राजस्व विभाग में संविलियन हो और उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा मिले। साथ ही, श्रेणी के आधार पर मानदेय बढ़ाने और वंशजों की नियुक्ति के नियम को सख्ती से लागू करने की मांग की गई है।