ग्रेटर नोएडा में पुलिस और वन विभाग ने रविवार शाम न्यू हैबतपुर के पास घेराबंदी कर हाथी दांत की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से हाथी दांत बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है।