बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रविवार को एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। टीम मानवता ने इको संडे ड्राइव के तहत नेहरू चौक से मंगला चौक तक अभियान चलाकर पेड़ों में ठोंकी गई कीलें और अवैध पोस्टर हटाए। इस दौरान लोगों से पेड़ों को विज्ञापन का माध्यम नहीं बनाने और हरियाली के संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील भी की गई।