एयर गन व लाठी थाम वीडियाे बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालना और इसके जरिये दहशत फैलाने की कोशिश करना जिले के कुछ युवकों को भारी पड़़ा है। पुलिस ने बहुप्रसारित वीडियो के आधार पर लगभग 2 दर्जन लोगों को पकड़कर माफी मंगवाई। वहीं 9 लोगों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।