छत्तीसगढ़ में लंबे समय से मानसून की बेरुखी झेल रहे किसानों के लिए अगले तीन दिन अत्यंत राहत भरे होने वाले हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी। प्रशासन ने कई संभागों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।