जेलों में जेम टेंडर के नाम पर बड़ा खेल,ब्रांडेड बताकर सामान्य सामान की ऊंचे दामों पर आपूर्ति के आरोप

Wait 5 sec.

सरकारी जेलों में 'जेम' (GeM) पोर्टल के जरिए सामान खरीदने में बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एक व्यापारी महेश आहूजा ने शिकायत की है कि जेल के अधिकारी कुछ चुनिंदा सप्लायर्स को लाभ पहुंचा रहे हैं। ब्रांडेड लेबल लगाकर घटिया सामान ऊँचे दाम पर बेचे जा रहे हैं। टेंडर शर्तों में भी हेरफेर की गई है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।