बिलासपुर नगर निगम द्वारा करोड़ों की लागत से तैयार किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स अब प्रशासनिक अदूरदर्शिता के कारण विवादों में हैं। आर्थिक सलाहकार और ठोस कार्ययोजना के अभाव में निगम इन्हें संभाल नहीं पा रहा है, जिसके चलते तारामंडल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अरपा रिवर व्यू जैसे प्रोजेक्ट्स पीपीपी मॉडल के नाम पर मामूली दामों पर निजी कंपनियों को सौंप दिए गए हैं।