मां तुलजा भवानी एवं चामुंडा माता के नाम से पहचाने जाने वाले देवास की धार्मिक विरासत में नया अध्याय जुड़ने वाला है। माता मूर्ति विसर्जन चल समारोह के दौरान माता टेकरी से निकलने वाली मां चामुंडा व तुलजा भवानी माता की पालकी को सयाजी द्वार पर प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। पहली बार यह होगा, जिसे लेकर शहरवासियों में उत्साह है।