पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर खुशियां आई है. वो दादा बन गए हैं. उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. सिद्धू के बेटे करण और उनकी पत्नी इनायत पैरेंट्स बन गए हैं. परिवार ने अपनी नन्ही परी के नाम का भी खुलासा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके पोती के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर किया है. इसमें उन्होंने एक पोस्टर साझा किया है और इसमें लिखा, 'हमारे परिवार में आर्या सिद्धू के आने की खुशी मनाई जा रही है.' नवजोत सिंह सिद्धू ने रिवील किया पोती का नामइसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पोती के नाम का खुलासा भी किया है. इसमें लिखा गया है, 'हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं.' आर्या का जन्म 1 अक्तूबर, 2026 को हुआ. इनायत और करण अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू क रहे हैं. वहीं, नवजोत की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. View this post on Instagram A post shared by Navjot Singh Sidhu (@navjotsinghsidhu)वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्ट शेयर करने के बाद ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें दादा बनने की बधाई दी है. यह भी पढ़ें: यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?कपिल शर्मा शो में नजर आ रहे नवजोत सिंह सिद्धूनवजोत सिंह सिद्धू भले ही राजनीति में एंट्री कर चुके हैं लेकिन वो रियलिटी शोज में अक्सर नजर आ ही जाते हैं. वो किसी ना किसी रिएलिटी शो में अपनी शेर-ओ-शायरी से समा बांधते दिख जाते हैं. ऐसे में अब इन दिनों उन्हें कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में देखा जा रहा है. वो अर्चना पूरन सिंह के साथ इस शो का हिस्सा बने हुए हैं. इसमें दोनों ही स्टार्स बतौर गेस्ट दिखाई देते हैं और अपनी हंसी के ठहाकों, मजाक मस्ती से लोगों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. इसके अलावा कई बार नवजोत सिंह सिद्धू अपने राजनीतिक बयानों को लेकर भी हेडलाइन्स में आ जाते हैं. वो पूर्व क्रिकेटर होने के साथ ही अब कांग्रेस के नेता भी हैं, जो मुखर होकर पंजाब की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का काम करते हैं.