जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम डाहीडांड में अंधविश्वास और टोनही के संदेह में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग जोयोराम की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी अपने घर के सदस्यों के बीमार रहने पर बुजुर्ग की पत्नी पर जादू-टोने का आरोप लगाने और उसे टोनही कहकर प्रताड़ित करने से नाराज था।