महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक पर गए 8 छात्र डूबे:गहरे पानी में उतरने से मौत; पुलिस ने सभी के शव निकाले

Wait 5 sec.

महाराष्ट्र के रायगढ़ में दिवेआगर बीच पर गुरुवार को 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। सभी छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 48 लोगों का एक ग्रुप पिकनिक के लिए पुणे से आया था। इनमें से 8 स्टूडेंट समंदर के पानी में उतरे, गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। मरने वाले सभी छात्र लड़के हैं। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें… 48 लोगों का ग्रुप आया था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे के आलंदी इलाके से 48 लोगों का एक ग्रुप दिवेआगर घूमने आए थे। पुलिस ने बताया कि 11वीं और 12वीं के छात्र 'विनर्स एकेडमी' के थे। वे मुंबई से लगभग 170km दूर रायगढ़ के दिवेआगर बीच आए थे। ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 टीचर शामिल थे। कुछ छात्र समुद्र में चले गए और पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा न लगा पाने के कारण डूब गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया। ------------ ये खबर भी पढ़ें… झांसी में श्राद्ध कर रहे परिवार के 5 लोगों की मौत: एक को बचाने में सभी नदी में डूबे झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए। हादसे में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे की मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांचों शवों को बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…