नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी को जोड़ने वाली जीवनधारा बताते हुए संवाद, वैज्ञानिक आकलन और आपसी सहमति से स्थायी समाधान पर जोर दिया। दोनों राज्यों ने किसानों और नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी।