भिलाई के सेक्टर छह स्थित आंबेडकर सांस्कृतिक भवन में भिक्खुनी संघ स्थापना दिवस पर 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने देहदान का संकल्प लेकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी देह मेडिकल शिक्षा के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग को सौंपी। बुद्ध के बहुजन हिताय बहुजन सुखाय सिद्धांत पर आधारित यह ऐतिहासिक पहल समाज और मानव कल्याण को समर्पित है।