छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों में लगातार गंदे नालों का दूषित पानी मिल रहा है लेकिन नगर निकाय नौ महीने बाद भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नालों की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने अब सभी अधिकारियों को स्मरण पत्र जारी किया है। वर्तमान में प्रदेश के संयंत्रों की लगभग एक तिहाई शोधन क्षमता अप्रयुक्त पड़ी है।