कोटवारी भूमि पर बेजा कब्जे पर चलेगा बैकहो लोडर, रतनपुर के दो बड़े ढाबों को जमींदोज करने का आदेश

Wait 5 sec.

बिलासपुर जिले के रतनपुर मार्ग पर स्थित बॉबी द ढाबा और गरिमा ढाबा द्वारा 1-1 एकड़ कोटवारी (शासकीय) भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर जल्द ही प्रशासन का बुलडोजर (बैकहो लोडर) चलने वाला है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम मनीष साहू के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार विनीता शर्मा और पटवारी की टीम ने सीमांकन कर बेजा कब्जे की पुष्टि की थी।