एक्टर पूजा भट्ट और रणवीर शौरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं. हाल ही में पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने पूजा और रणवीर शौरी की लड़ाई को लेकर रिएक्ट किया और कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने रणवीर शौरी को पीटा था. अब रणवीर शौरी ने भी इस पर रिएक्ट किया है.रणवीर ने X पर लिखा, 'मुझे खुशी है कि 20 से ज़्यादा सालों के बेकार प्रोपेगेंडा और बदनामी के बाद आखिरकार कुछ सच सामने आया है. मैं इसमें कुछ ऐसी बातें जोड़ना चाहता हूं जो पहले सामने नहीं आईं ताकि ये मामला हमेशा के लिए खत्म हो सके और में रेस्ट कर सकूं. किसी टॉक्सिक इंसान से बचने के लिए हिंसा के खिलाफ खुद का बचाव करना 'मारना-पीटना' नहीं होता है.'राहुल भट्ट ने कहा था येराहुल भट्ट ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कहा था कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने रणवीर के साथ मारपीट की थी. दरअसल, पूजा और रणवीर के बीच में झगड़ा हुआ था और उस झगड़ा में रणवीर ने पूजा को हिट किया. आगे राहुल ने कहा जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्हें बहुत बुरा लगा और वो गुस्से में आ गए. इसके बाद उन्होंने रणवीर की पसली तोड़ दी और उनकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया. राहुल ने कहा कि उन्हें पछतावा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. उन्होंने कानून को अपने हाथ में क्यों लिया. इसके बाद राहुल अरेस्ट भी हुए थे. लेकिन रणवीर ने उनके साथ समझौता किया और राहुल के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस ली गई.ये भी पढ़ें- कल्याणी प्रियदर्शन मुंबई में हुईं शिफ्ट, फिल्म 'प्रलय' के लिए ले रही एक्शन ट्रेनिंगमालूम हो कि 2000 में राहुल और पूजा रिलेशनशिप में थे. दोनों फिल्म 'जिस्म' से करीब आए. फिर दोनों एक साथ रहने लगे. लेकिन 2002 में दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो गया. दोनों का रिलेशनशिप खराब नोट पर खत्म हुआ.