बस्तर संभाग में भारी बारिश और बाढ़ से 187 गांवों के 150 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अकेले बस्तर जिले के 113 स्कूलों को भारी नुकसान हुआ जिससे आठ हजार बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। वर्तमान में वैकल्पिक भवनों में कक्षाएं चलाई जा रही हैं और भवनों की मरम्मत के लिए 2.70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया।