वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर शुभमन गिल ने बनाया ये रिकॉर्ड

Wait 5 sec.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल ने एक बार फिर दिखा दिया कि बड़ी पारी खेलने के लिए वो कितने तैयार हैं. तिरुवनंतपुरम में टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान ने शानदार शतक जड़ा और अपनी पारी से टीम को मजबूत हालात में पहुंचाया. गिल ने 96 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ वनडे क्रिकेट में 10 शतक पूरे करने के साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.शुभमन गिल का ये 68वां वनडे मुकाबला है और उन्होंने 67वीं पारी में ही अपना 10वां शतक पूरा कर लिया. शतक तक पहुंचने के लिए गिल ने 12 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने जेडन सील्स की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया. इससे पहले गिल ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.इस शतक के साथ गिल ने वनडे क्रिकेट में 10 शतक लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है. धोनी ने भी अपने वनडे करियर में 10 शतक लगाए थे.शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ागिल ने 10 वनडे शतक पूरे करने के मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है. धवन ने भारत के लिए 77 पारियों में अपना 10वां वनडे शतक लगाया था. वहीं गिल ने ये उपलब्धि सिर्फ 67 पारियों में हासिल कर ली.गिल ने शुरुआत से ही अच्छी बल्लेबाजी की. अर्धशतक के बाद उन्होंने अपनी पारी को तेज किया और 96 गेंदों में शतक पूरा कर टीम इंडिया को लक्ष्य के करीब पहुंचाया.2026 में भी खूब रन बना रहे गिलसाल 2026 में भी शुभमन गिल का बल्ला जमकर चल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक से पहले उन्होंने इस साल वनडे में कई अच्छी पारियां खेली हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में गिल ने 154 रन की शानदार पारी भी खेली थी. इस शतक के साथ उन्होंने इस साल वनडे में अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाया है.यह भी पढ़ें: मिलर ने मचाई तबाही, तूफानी शतक के साथ धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा