एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में बरसे मेडल, खुशी से झूमे पीएम मोदी

Wait 5 sec.

भारत के लिए 2026 एशियाई खेलों का 10वां दिन (27 सितंबर) यानी सोमवार काफी अच्छा गुजरा. भारतीय एथलीट ने इस दिन कुल 8 मेडल जीते. हालांकि कोई गोल्ड नहीं आ सका, भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ सिल्वर और ब्रॉन्ज से ही संतुष्ट होना पड़ा. फाइनल में कई भारतीय खिलाड़ी दूसरे पायदान पर रहे. लेकिन 8 मेडल आना भी खुद में एक बड़ी उपलब्धि है, जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की.  पीएम ने सभी खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दी. दिन के ज्यादातर मेडल एथलेटिक्स में आए. इसके अलावा शूटिंग और महिलाओं के कुराश प्रतियोगिता में भी पदक आए. तो आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने किस एथलीट के लिए क्या कहा. 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज पदक जीतने वाली पारुल चौधरी को लेकर पीए मोदी ने लिखा, "एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पारुल चौधरी को हार्दिक बधाई. उनकी सफलता उभरते हुए एथलीटों के लिए बहुत प्रेरणादायक है. उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं."Congratulations to Parul Chaudhary on winning bronze in the Women’s 5000m at the Asian Games. Her success is very inspiring for budding athletes. All the best to her for the endeavours ahead: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) September 28, 2026जैवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह और रोहित यादव को लेकर पीएम ने लिखा, "एशियाई खेलों के पोडियम पर दो भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी. यशवीर सिंह को पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडव और रोहित यादव को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई. दोनों खिलाड़ियों और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह एक नतीजा परिणाम है. उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं."Two Indian javelin throwers on the Asian Games podium! Congratulations to Yashvir Singh on winning the Silver with a personal best and to Rohit Yadav on bringing home the Bronze. A wonderful result for both athletes and for Indian athletics. Best wishes to them for the… pic.twitter.com/f1Z1fruWFc— PMO India (@PMOIndia) September 28, 202678 किलोग्राम कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "एशियाई खेलों की कुराश प्रतियोगिता में महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को हार्दिक बधाई. उन्होंने पूरे मुकाबले में जबरदस्त साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया. उम्मीद है कि वह आने वाले समय में और भी गौरव हासिल करेंगी."Congrats to Pinkcy Balhara on securing the Bronze Medal in the Women’s 78kg Kurash Asian Games event. She displayed tremendous grit and resolve throughout. May she continue to scale new heights and bring further laurels in the times to come: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) September 28, 202625 मीटर महिला पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली निशानेबाज ईशा सिंह को लेकर नरेंद्र मोदी ने लिखा, "एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह को हार्दिक बधाई. ईशा ने सटीकता और संयम का शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें भविष्य में और भी कई सफलताओं के लिए शुभकामनाएं."Congratulations to @singhesha10 on winning the Silver Medal in the Women’s 25m Pistol Individual event at the Asian Games 2026. With a great score, Esha showed immense precision and composure. Best wishes to her for many more successes ahead: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) September 28, 2026लॉन्ग जम्प में मेडल जीतने वाले श्रीशंकर को लेकर पीएम ने लिखा, "मुरली श्रीशंकर को एशियाई खेलों में एक और पदक. उनकी छलांग ने उन्हें पुरुषों की लंबी कूद के पोडियम पर जगह दिलाई. उन्हें हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं."Another Asian Games medal for Murali Sreeshankar! His leap earned him a place on the Men’s Long Jump podium. Congratulations to him. Wishing him many more successes ahead: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) September 28, 2026गुलवीर सिंह को लेकर उन्होंने लिखा, "एशियाई खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई! उनकी यह उपलब्धि इसलिए और भी खास है क्योंकि यह उनका पर्सनल बेस्ट था. भारत को उन पर गर्व है."Congratulations to Gulveer Singh on winning the Silver in the Men’s 1500m at the Asian Games! His achievement becomes more special as it was a personal best. India is proud of him: PM @narendramodi pic.twitter.com/zDJOhUksS4— PMO India (@PMOIndia) September 28, 2026Indeed a great run by Vithya Ramraj! She has won the Bronze in the Women’s 400m hurdles at the Asian Games. Congratulations to Vithya. May she keep scaling new heights of success in the times to come: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) September 28, 2026धाविका को लेकर पीएम मोदी ने लिखा, "वाकई, विथ्या रामराज का शानदार प्रदर्शन! उन्होंने एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. विथ्या को बधाई. उम्मीद है कि वह भविष्य में सफलता की नई ऊंचाइयां छूती रहेंगी." यह भी पढ़ें: रोहित, सहवाग, ईशान से लेकर सब पीछे, विराट कोहली ने 5 बार बनाया सबसे तेज शतक