एक्टर मुकेश खन्ना ने नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायणम्' के एक्शन सीन्स और स्पेशल इफेक्ट्स पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मेकर्स ने भगवान राम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' के बजाय रजनीकांत और क्लिंट ईस्टवुड की तरह एक्शन स्टार के रूप में दिखा दिया है, जो भारतीय आस्था के खिलाफ है।