आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण ब्लड शुगर बढ़ना एक आम समस्या बन चुका है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमेशा यह सलाह देते हैं कि भोजन करने के बाद कुछ देर टहलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि भोजन के बाद आखिर कितने समय तक टहलना चाहिए? क्या सिर्फ 5 मिनट की छोटी वॉक काफी है, या फिर 10 से 20 मिनट तक चलना जरूरी है? हाल ही में आए मेडिकल रिसर्च और अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि खाने के बाद की गई हर छोटी वॉक आपके शरीर पर सकारात्मक असर डालती है.5 मिनट की वॉक का असरअगर आपके पास समय की कमी है, तो खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट की वॉक भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिल्कुल शांत या निष्क्रिय बैठे रहने से बेहतर है कि आप कुछ कदम चलें. 5 मिनट की छोटी वॉक मांसपेशियों को एक्टिव कर देती है, जिससे वे इंसुलिन की गैर-मौजूदगी में भी ग्लूकोज का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं. नियमित रूप से ऐसा करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है. यह छोटी वॉक सुबह के नाश्ते या दफ्तर में लंच के बाद बेहद आसान और कारगर आदत हो सकती है.10 मिनट की वॉक के फायदेजो लोग अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल सकते हैं, उनके लिए 10 मिनट की वॉक एक बेहतरीन विकल्प है. जब आप भारी या अधिक कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करते हैं, तो 10 मिनट तक टहलना बहुत फायदेमंद होता है. यह समय मांसपेशियों को लगातार सक्रिय रखने के लिए पर्याप्त है. अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन भी इसे शुगर लेवल में सुधार करने का एक बेहद आसान और व्यावहारिक तरीका मानता है. अगर आप एक बार में ज्यादा देर तक नहीं टहल पाते हैं, तो 10 मिनट की वॉक से शुरुआत करना सबसे अच्छा माना जाता है.20 मिनट की वॉक के परिणामअगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा गंभीर हैं और समय दे सकते हैं, तो 20 मिनट की वॉक सबसे बेहतर परिणाम देती है. यह आपके ब्लड शुगर को लंबे समय तक बढ़ने से रोकती है. एक रिसर्च में पाया गया है कि लगातार लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय अगर हर 15 से 20 मिनट में थोड़ा ब्रेक लेकर चला जाए, तो शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन का संतुलन बहुत अच्छा रहता है. यह अवधि न सिर्फ शुगर को नियंत्रित करती है, बल्कि आपकी शारीरिक फिटनेस और दिल की सेहत को भी मजबूत बनाती है.यह भी पढ़ें: Fat Dogs Of Delhi के बीच कुत्तों की सेहत पर उठे सवालकौन सी वॉक है सबसे ज्यादा असरदार?रिसर्च के अनुसार, ब्लड शुगर को कम करने के लिए कोई एक निश्चित समय हर व्यक्ति पर एक जैसा लागू नहीं होता. हर किसी के शरीर की क्षमता, खाने का तरीका और शुगर रिस्पॉन्स अलग होता है. यदि आप 20 मिनट चलने में सक्षम हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर समय कम है तो 5 या 10 मिनट की वॉक को ही अपनी आदत बना लें. रोजाना नियम से चलना ही आपके ब्लड शुगर को काबू में रखने की असली चाबी है.यह भी पढ़ें: पति ऑफिस से लौटे तो किन बातों का रखें ख्याल? मजबूत होगा रिश्ता