इंदौर में बदमाश ने पुलिसकर्मी को मारा चाकू, हालत गंभीर, खुद को भी वार करके किया घायल

Wait 5 sec.

सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बदमाश ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी मल्हारगंज थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल है और टीआई की सरकारी वाहन चलाता है। हेड कांस्टेबल पर हमले से पहले आरोपित ने खुद को भी चाकू से घायल किया।