सिंहस्थ के लिए उज्जैन की जिस मस्जिद का हिस्सा गिराने को लेकर हुआ बवाल उसका क्या है इतिहास?

Wait 5 sec.

उज्जैन की शाही मस्जिद इन दिनों चर्चा में हैं. उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ के लिए सड़कों को चौड़ा करने की योजना के तहत मस्जिद का एक हिस्सा हटाया जाना था. लेकिन इससे पहले 28 सितंबर को इस मुद्दे पर पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई थी.