आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र

Wait 5 sec.

आंवला हमारे घरों में काफी समय से इस्तेमाल होता आ रहा है और इसके कई सारे फायदे भी है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आंवले का जिक्र किया है. ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवले और वहां इससे जुड़े कामों के बारे में बताया. प्रतापगढ़ में आंवले से कैंडी, मुरब्बा, जूस, अचार और दूसरी चीजें बनाई जा रही हैं.पीएम मोदी ने बताया कि इससे वहां के किसानों और महिलाओं को काम के नए मौके मिल रहे हैं. आंवला सेहत के लिहाज से भी खास माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं आंवला खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं.शरीर को विटामिन सी मिलता हैआंवले में विटामिन सी पाया जाता है. यह शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है और शरीर की सामान्य रोगों से लड़ने की क्षमता में मदद करता है. विटामिन सी शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है. इसके अलावा यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो त्वचा और शरीर के दूसरे हिस्सों के लिए जरूरी होता है. इसलिए खाने में आंवला जैसे फल शामिल करना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है.पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकता हैआंवले में फाइबर भी होता है, जो पेट के लिए जरूरी है. खाने में पर्याप्त फाइबर लेने से मल त्याग सामान्य रखने में मदद मिलती है. इससे कब्ज जैसी परेशानी से बचने में भी मदद मिल सकती है. हालांकि अगर किसी को लंबे समय से कब्ज या पेट की कोई बीमारी है तो सिर्फ आंवला खाना उसका इलाज नहीं है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.यह भी पढ़ें : एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव?त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता हैआंवले में मौजूद विटामिन सी त्वचा के लिए भी जरूरी है. यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है और कोलेजन त्वचा को स्वस्थ रखने में भूमिका निभाता है. इसी वजह से आंवले को अक्सर त्वचा की सेहत से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन सिर्फ आंवला खाने से चेहरे की हर समस्या ठीक हो जाएगी, ऐसा दावा नहीं किया जा सकता. अच्छी त्वचा के लिए संतुलित खाना, पर्याप्त पानी और नींद भी जरूरी है.बालों के लिए क्यों खाया जाता है आंवला?आंवला बालों की देखभाल में लंबे समय से इस्तेमाल होता रहा है. इसके पीछे एक वजह इसमें मौजूद विटामिन सी और दूसरे पोषक तत्व हैं. विटामिन C शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है. हालांकि आंवला खाने से बाल झड़ना पूरी तरह बंद हो जाएगा या नए बाल आ जाएंगे, ऐसा पक्का नहीं कहा जा सकता. अगर लगातार बाल झड़ रहे हैं तो इसके पीछे पोषण की कमी, तनाव या दूसरी वजह हो सकती है, इसलिए कारण जानना जरूरी है.आंवला कैसे खाएं, इस बात का भी रखें ध्यानआंवले को कच्चा, अचार, चटनी, मुरब्बे या जूस के रूप में खाया जा सकता है. लेकिन हर तरीके से मिलने वाला फायदा एक जैसा नहीं होगा. खासकर मुरब्बे में चीनी ज्यादा हो सकती है, इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में खाना ठीक नहीं. इसी तरह आंवले का जूस लेते समय उसमें डाली गई चीनी का ध्यान रखना चाहिए. आंवला एक अच्छा फल है, लेकिन इसे किसी बीमारी की दवा नहीं समझना चाहिए. रोज के खाने में इसे संतुलित मात्रा में शामिल करना बेहतर है.यह भी पढ़ें : डेंगू में ये चीजें तेजी से बढ़ाएंगी प्लेटलेट्स, देख लें नाम