WhatsApp आज हर किसी के लिए काफी जरूरी है. ऐसे में अगर अचानक WhatsApp Account Ban हो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. लेकिन अकाउंट पर कार्रवाई सिर्फ किसी बड़ी गलती की वजह से ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कुछ ऐसे काम भी हैं जो सामान्य लग सकते हैं, लेकिन WhatsApp की नीतियों के खिलाफ हो सकते हैं.WhatsApp के मुताबिक, वह तकनीक और यूजर्स से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर ऐसे अकाउंट की पहचान करता है जो उसकी तय नीतियों का उल्लंघन करते हैं. इसलिए इस पर कई एक्टिविटी से बचना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि किन 4 कामों की मदद से WhatsApp Account Ban होने से बचाएं. बार-बार अनचाहे मैसेज भेजना पड़ सकता है भारीअगर कोई व्यक्ति आपसे कहता है कि वह आपके मैसेज नहीं चाहता, तो इसके बाद उसे दोबारा मैसेज नहीं करना चाहिए. WhatsApp की सलाह है कि ऐसे कॉन्टैक्ट को अपनी एड्रेस बुक से हटा दें और आगे संपर्क न करें. लगातार अनचाहे मैसेज भेजना शिकायत की वजह बन सकता है. बल्क या ऑटोमैटिक मैसेज से रहें दूरWhatsApp पर एक साथ बड़ी संख्या में मैसेज भेजना, ऑटोमैटिक मैसेज या ऑटो-डायलिंग जैसी गतिविधियां नियमों के खिलाफ हो सकती हैं. WhatsApp ऐसे व्यवहार को पहचानने के लिए मशीन लर्निंग तकनीक और यूजर रिपोर्ट का यूज करता है. अनऑथराइज्ड या ऑटोमेटिक अकाउंट और ग्रुप बनाना या WhatsApp की तरह काम करने वाले ऐप्स का यूज करना भी जोखिम पैदा कर सकता है.यह भी पढ़ें - Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरतबिना अनुमति किसी का नंबर या डेटा यूज न करेंकिसी दूसरे व्यक्ति का फोन नंबर उसकी अनुमति के बिना शेयर करना या अनऑथराइज्ड सोर्स से मिले कॉन्टैक्ट डेटा का यूज करके लोगों को मैसेज या ग्रुप में जोड़ना WhatsApp की नीतियों का उल्लंघन हो सकता है. इसलिए किसी और की कॉन्टैक्ट लिस्ट या निजी जानकारी का यूज करने से बचना चाहिए. Broadcast List का जरूरत से ज्यादा यूजBroadcast List से भेजा गया मैसेज तभी यूजर तक पहुंचता है, जब उसने आपका फोन नंबर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव किया हो. अगर कोई व्यक्ति बार-बार ऐसे मैसेज भेजता है और यूजर्स उसकी रिपोर्ट करते हैं, तो WhatsApp उस अकाउंट पर कार्रवाई कर सकता है. इसके अलावा WhatsApp की Terms of Service में झूठी या गलत जानकारी प्रकाशित करना, गैरकानूनी तरीके अपनाना, धमकी या डराने-धमकाने वाली एक्टिविटी, Hate Speech और आपत्तिजनक व्यवहार भी प्रतिबंधित है. WhatsApp यूज करते समय इन नियमों का ध्यान रखना जरूरी है. यह भी पढ़ें - बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड