इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम में बढ़ोतरी होने जा रही है। नए निर्णय के तहत डेयरी और दुकानों पर दूध 68 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा। दूध उत्पादक किसानों को राहत देते हुए प्रति फैट 33 पैसे की वृद्धि की गई है।