त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, महंगा हो गया कर्मशियल गैस सिलेंडर; चेक करें नए रेट

Wait 5 sec.

1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में सीधे ₹62.50 बढ़ गई है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले इस सिलेंडर के महंगा होने से कारोबार की लागत पर भी असर पड़ सकता है।