अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना अब सिर्फ शूटिंग और एडिटिंग करने तक का काम नहीं रह गया है. किसी वीडियो को कितने लोग देख रहे हैं, कितने समय तक देख रहे हैं, कितने लोगों ने उसे शेयर या लाइक किया और किस तरह का कंटेंट ऑडियंस को पसंद आ रहा है, ये आंकड़े भी क्रिएटर्स के लिए काफी मायने रखते हैं. अब Instagram इसी डेटा को समझने में क्रिएटर्स की मदद करने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहा है.Meta ने अपने Edits ऐप में नया AI Creative Assistant पेश किया है, जो क्रिएटर्स के Instagram अकाउंट के डेटा और परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा. तो आइए जानते हैं कि Instagram Creators के लिए आया नया फीचर कैसे काम करता है. Instagram का AI Assistant कैसे करेगा काम?नया AI Assistant सिर्फ सामान्य सलाह देने के साथ क्रिएटर के अपने Instagram डेटा को देखकर जवाब देगा. यह अकाउंट के फॉलो, व्यूज, वीडियो रिटेंशन, लाइक्स और शेयर जैसे मेट्रिक्स को देख सकता है. इसके साथ ही यह Instagram पर चल रहे ट्रेंड्स और उस क्रिएटर की ऑडियंस की पसंद को भी ध्यान में रखेगा. इस डेटा के आधार पर AI समय के साथ कंटेंट की परफॉर्मेंस में दिखने वाले पैटर्न पहचान सकता है. इससे क्रिएटर को उन चीजों के बारे में जानकारी मिल सकती है, जिन्हें सिर्फ आंकड़ों को देखकर समझना मुश्किल होता है. क्रिएटर AI से क्या पूछ सकेंगे?Edits के इस फीचर में क्रिएटर्स कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं. जैसे Instagram पर अभी क्या ट्रेंड कर रहा है, कोई वीडियो अच्छा क्यों चला या दूसरा वीडियो उम्मीद के मुताबिक क्यों नहीं चला,  इसके अलावा क्रिएटर यह भी जान सकते हैं कि उनके ऑडियंस को कौन-सा कंटेंट सबसे ज्यादा पसंद आया. AI से कंटेंट आइडिया, वीडियो की शुरुआत में बेहतर हुक, कैप्शन, ट्रेंडिंग ऑडियो और वीडियो की स्क्रिप्ट को लेकर भी सुझाव मांगे जा सकते हैं. यह टूल कैसे तैयार किया गया?Meta ने इस AI टूल को बनाने के लिए कई क्रिएटर्स के साथ मिलकर काम किया. बातचीत के दौरान क्रिएटर्स ने बताया कि वह ऐसा AI नहीं चाहते, जो उनके लिए पूरा कंटेंट तैयार कर दे. उनकी जरूरत एक ऐसे टूल की थी, जो उनके कंटेंट के आंकड़ों को समझे और उनका सही तरीके से एनालिटिक्स करे. इसी वजह से यह AI क्रिएटर के वीडियो और पोस्ट की परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी को देखकर यूजफुल सुझाव देता है, हालांकि कंटेंट में क्या बदलाव करना है या वीडियो को किस तरह आगे ले जाना है, इसका आखिरी फैसला क्रिएटर खुद करता है. यह भी पढ़ें - सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहतAI फीचर इस्तेमाल करने की भी है लिमिटInstagram Edits का नया AI फीचर शुरुआत में क्रिएटर्स के लिए फ्री उपलब्ध होगा, लेकिन इसके इस्तेमाल की एक सीमा रहेगी. ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Meta One सब्सक्रिप्शन के जरिए अतिरिक्त यूज की सुविधा उपलब्ध होगी. यह भी पढ़ें - 5G फोन में 6000mAh का दम! Redmi 17C 5G भारत में हुआ लॉन्च