कांकेर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली बॉर्डर पर बांदे-छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ा नक्सल डंप बरामद किया। अभियान में जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की टीम शामिल रही। मौके से दो रायफलें, 11 कारतूस, दो प्रिंटर समेत अन्य सामग्री जब्त की गई। सीमांत इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।