नवा रायपुर जंगल सफारी और वंतारा के बीच साझेदारी की तैयारी, वन्य जीव चिकित्सा की दिशा में उठाया जा रहा कदम

Wait 5 sec.

नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी वन्यजीवों के आधुनिक उपचार, बचाव और पुनर्वास हेतु जामनगर स्थित वंतारा के साथ तकनीकी सहयोग करने जा रहा है। पांच अक्टूबर को राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में इस एमओयू प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस साझेदारी से पशु चिकित्सा, शोध, प्रशिक्षण और बेहतर देखभाल की आधुनिक पद्धतियां साझा की जाएंगी।