महाराष्ट्र में सूखे पर अंबेडकर के पोते का विवादित बयान:बोले- बारिश नहीं तो पानी रोके कैसें, तालाब भरने अजित पवार को बुलाएं

Wait 5 sec.

रिपब्लिकन सेना चीफ आनंदराज अंबेडकर ने जालना में एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से 2013 का पुराना विवाद जिंदा कर दिया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की जल संरक्षण नीति पर हमला करते हुए दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार का नाम ले लिया। रिपब्लिकन सेना के 28वां स्थापना दिवस पर अंबेडकर ने सरकार की ‘पानी रोको, पानी रिचार्ज करो’ नीति पर सवाल उठाए। इसी दौरान विवादित बयान दिया। हालांकि अंबेडकर ने सफाई दी- “दिवंगत अजित पवार का नाम व्यंग्य के तौर पर लिया था। वो इशारा उनके अतीत में पानी की कमी पर दिए गए बयानों की तरफ था।” बयान पर विवाद क्यों हुआ आनंदराज का ये इशारा था अप्रैल 2013 के उस बड़े विवाद की तरफ, जब दिवंगत अजित पवार ने सूखे और खाली बांधों पर बोलते हुए ‘पेशाब’ वाला विवादित बयान दिया था। उस वक्त पूरे देश में हंगामा मचा था।अंबेडकर ने उसी पुराने बयान को याद दिलाते हुए तंज कसा। सरकार ने सूखे को लेकर क्या कहा महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस बार बारिश कम हुई है। तालाब सूखे हैं, बांधों में पानी कम है, किसानों को पीने और सिंचाई दोनों के लिए पानी की किल्लत है। ऐसे में सरकार की नीति है, ‘पानी रोको, पानी रिचार्ज करो’। अंबेडकर का सवाल है, जहां बारिश ही नहीं हुई, वहां रोकोगे क्या? अंबेडकर ने सिर्फ नीति पर सवाल नहीं उठाया, उन्होंने इससे बड़ा आरोप लगाया कि महाराष्ट्र का सूखा कुदरती नहीं, बल्कि मैन-मेड है। लगातार सरकारों ने बारिश का पानी बचाया ही नहीं, नेताओं की खराब प्लानिंग ने सूखा पैदा किया है। महाराष्ट्र में 310 तालुका सूखाग्रस्त, बांधों में 26% पानी कम महाराष्ट्र का सूखा इस बार सिर्फ एक-दो जिलों का नहीं है। सरकारी GR, IMD और जल संसाधन विभाग तीनों के आंकड़े एक ही बात कह रहे हैं राज्य का 86% से ज्यादा हिस्सा सूखे की चपेट में है। सोलापुर, बीड, धाराशिव, जालना और यवतमाल, इन्हीं 5 जिलों में बारिश सबसे कम, बांध सबसे खाली और किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… गांव बेचना है, कीमत- पानी: तुलशी गांव के 350 लड़कों की शादी तक नहीं हो रही महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के तुलशी गांव में पानी की कमी से परेशान लोग गांव बेचने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक बोर्ड भी लगाया है। हालांकि गांव की कीमत सिर्फ पानी रखी गई है। बोर्ड में यह भी लिखा है कि आखिर अन्याय कब तक सहन करें। माढा तहसील के इस गांव की 7000 आबादी कई सालों से पानी की समस्या से जूझ रही है। गांव के खेत और कुएं सूख चुके हैं। लोगों को पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…