Winter Constipation: ठंड में कब्ज की समस्या, कहीं ये आदतें जिम्मेदार तो नहीं?

Wait 5 sec.

Winter Constipation: मौसम बदलने के साथ हमारी दिनचर्या और खानपान में भी कई बदलाव आने लगते हैं. खासकर सर्दियों में लोग गर्म बिस्तर से जल्दी बाहर नहीं निकलना चाहते और सुबह की सैर या एक्सरसाइज जैसी गतिविधियों से दूरी बनाने लगते हैं. ठंड के कारण प्यास भी कम महसूस होती है, जिससे कई बार लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते. इस मौसम में तली-भुनी चीजें, गरम भोजन और मीठे पकवान खाने का मन भी अधिक करता है. इन छोटी-छोटी आदतों का असर धीरे-धीरे हमारी सेहत और पाचन तंत्र पर पड़ सकता है.सर्दियों में कई लोगों को पेट ठीक से साफ न होने, मल त्याग में परेशानी और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसे आमतौर पर कब्ज कहा जाता है. हालांकि कब्ज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में हमारी कुछ आदतें इस परेशानी को बढ़ा सकती हैं.ठंड में कम पानी पीना सर्दियों में प्यास कम लगना एक सामान्य बात है. गर्मियों की तरह बार-बार पानी पीने का मन नहीं करता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शरीर को पानी की जरूरत कम हो गई है. पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर शरीर बड़ी आंत में मौजूद मल से ज्यादा पानी सोख सकता है. इससे मल सूखा और सख्त हो जाता है, जिसे बाहर निकालने में परेशानी होती है. यही वजह है कि ठंड के मौसम में पानी की मात्रा कम करना कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है. इससे बचने के लिए दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें. इसके अलावा गुनगुना पानी, सूप और दूसरे तरल पदार्थ भी डाइट में शामिल करना बेहतर होता है.यह भी पढ़ें: Men's Health medical Tests: पुरुषों के लिए जरूरी हैं ये 5 मेडिकल टेस्ट, इन बीमारियों का लगता है पताफिजिकल एक्टिविटी कम करनासर्दियों में आलस के कारण लोग अक्सर अपनी शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं. सुबह की वॉक छोड़ देना, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना और एक्सरसाइज से दूरी बनाना भी पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है. दरअसल, शारीरिक गतिविधियां आंतों की सामान्य गति को बनाए रखने में मदद करती हैं. जब शरीर लंबे समय तक काम नहीं करता, तो कुछ लोगों में आंतों की गतिविधियां धीमी हो जाती हैं और मल त्याग में परेशानी आने लगती है. इसलिए ठंड में भी रोजाना 20 से 30 मिनट की वॉक करना फायदेमंद होता है. इसके अलावा हल्की एक्सरसाइज, योग और स्ट्रेचिंग को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.खानपान की गलत आदतेंसर्दियों में खाने-पीने के विकल्प बदल जाते हैं. इस मौसम में पराठे, पकौड़े, मिठाइयां और ज्यादा तेल-मसाले वाला भोजन खाने की इच्छा बढ़ जाती है. वहीं कई लोग फल, हरी सब्जियां और सलाद जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ कम खाने लगते हैं. फाइबर पाचन को बेहतर रखने और मल को नरम बनाने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए डाइट में गाजर, मूली, पालक, मेथी, अमरूद, पपीता, दलिया और साबुत अनाज शामिल करें. दालों और दूसरी फाइबर युक्त चीजों का सेवन भी फायदेमंद होता है.यह भी पढ़ें: Heart Attack Prevention tips in Winter: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, कैसे बचाएं जान?