Fairness Cream: गोरा करने वाली क्रीम कहीं किडनी खराब तो नहीं कर रही? केरल में सामने आया मामला

Wait 5 sec.

खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने की चाहत में लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में मिलने वाली गोरा करने वाली क्रीम, एंटी-पिगमेंटेशन क्रीम और मुंहासे हटाने वाले प्रोडक्ट्स भी इसी वजह से काफी लोकप्रिय हैं. सोशल मीडिया पर इनके विज्ञापन और इन्फ्लुएंसर्स के प्रमोशनल वीडियो लोगों को जल्दी रिजल्ट मिलने का भरोसा दिलाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस क्रीम को आप चेहरे पर लगाकर अपनी त्वचा निखारने की कोशिश कर रहे हैं, वह आपकी किडनी को नुकसान भी पहुंचा सकती है? केरल से सामने आया एक मामला इसी खतरे की ओर ध्यान खींचता है.हाल ही में केरल के मलप्पुरम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां की एक किशोरी ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखने के बाद एक फेयरनेस क्रीम खरीदकर इस्तेमाल करना शुरू किया था. क्रीम के प्रचार में दावा किया गया था कि इसके नियमित इस्तेमाल से मुंहासे, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोरी ने अगस्त 2025 से इस क्रीम का इस्तेमाल शुरू किया था. शुरुआत में उसे क्रीम असरदार लगी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उसे अचानक ब्लड प्रेशर कम होने, बेहोशी और पैरों में सूजन जैसी समस्याएं होने लगीं. हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.गंभीर किडनी संबंधी बीमारी का चला पताडॉक्टरों की जांच में किशोरी को मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी नाम की गंभीर किडनी संबंधी बीमारी होने का पता चला. इसके बाद डॉक्टरों को शरीर में किसी जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने का संदेह हुआ. जांच में उसके शरीर में पारे यानि Mercury का लेवल काफी अधिक पाया गया. जिस क्रीम का वह इस्तेमाल कर रही थी, उसकी लैब जांच में भी पारे की मात्रा 12,500 पार्ट्स प्रति मिलियन (PPM) बताई गई.यह भी पढ़ें: Air Pollution Headache: सिर में बढ़ गया है दर्द, कहीं इसकी वजह पॉल्यूशन तो नहीं? डॉक्टर से जानेंक्रीम में मौजूद पारा किडनी को ऐसे पहुंचाता है नुकसानपारा एक जहरीली धातु है. इसका इस्तेमाल कुछ अवैध या मिलावटी स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स में त्वचा का रंग हल्का करने के लिए किया जाता है. यह त्वचा में मेलेनिन के निर्माण को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं. दरअसल, पारा युक्त क्रीम को बार-बार त्वचा पर लगाने से इसके कुछ कम्पाउंड शरीर में समा सकते हैं. इसके बाद पारा खून के जरिए शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचता है. किडनी का काम खून से अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकालना है. लेकिन पारे के संपर्क में आने से किडनी के फिल्टर करने वाले हिस्सों को नुकसान पहुंचने लगता है, जिससे गंभीर किडनी संबंधी बीमारी हो सकती है.क्रीम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यानहर स्किन लाइटनिंग या फेयरनेस क्रीम में पारा नहीं होता और न ही हर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से किडनी को नुकसान पहुंचता है. खतरा उन प्रोडक्ट्स से है जिनमें पारा जैसे प्रतिबंधित या हानिकारक पदार्थ मिलाए जाते हैं. खासकर बिना सही जानकारी, निर्माता की पहचान और विश्वसनीय गुणवत्ता जांच वाले ऑनलाइन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जोखिम भरा हो सकता है. त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए कोई भी क्रीम खरीदने से पहले कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है. हमेशा विश्वसनीय ब्रांड और अधिकृत विक्रेता से ही कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीदें. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के विज्ञापन देखकर किसी क्रीम को सुरक्षित न मान लें. ऐसे प्रोडक्ट्स से बचें जो कुछ ही दिनों में गोरा करने या दाग-धब्बे पूरी तरह मिटाने का दावा करते हैं.  क्रीम की पैकेजिंग, निर्माता का नाम, सामग्री और जरूरी नियामकीय जानकारी जरूर जांचें.यह भी पढ़ें: एंटीबायोटिक्स से स्टोरेज तक बदलेगी व्यवस्था, दवाओं पर लागू होंगे नए नियम