सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सुबह बिस्तर से उठना और नहाने के लिए बाथरूम तक जाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के बीच ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं. वहीं कुछ लोगों का मानते हैं कि ठंडे पानी से नहाने से शरीर मजबूत होता है और इम्युनिटी भी बेहतर रहती है. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि सर्दियों में नहाने के लिए ठंडा पानी बेहतर है या गर्म पानी?दरअसल नहाने के पानी का तापमान आपकी उम्र, स्वास्थ्य, त्वचा और मौसम के अनुसार मायने रखता है. दोनों तरह के पानी के अपने फायदे और कुछ सावधानियां हैं. इसलिए यह समझना जरूरी है कि सर्दियों में किस तरह का पानी शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है.गर्म पानी से नहाने के फायदेसर्दियों में हल्के गुनगुने पानी से नहाना शरीर को आराम पहुंचाता है. इससे मांसपेशियों में होने वाली अकड़न कम महसूस होती है और शरीर को आराम मिलता है. खासकर जिन लोगों को सुबह उठने पर मांसपेशियों में जकड़न या थकान महसूस होती है, उनके लिए गुनगुने पानी से नहाना आरामदायक हो सकता है. इसके अलावा गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और तनाव कम महसूस होता है. रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना कुछ लोगों की नींद की गुणवत्ता बेहतर करने में भी मदद करता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बहुत गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है. ज्यादा गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक नमी और सुरक्षा परत को प्रभावित कर सकता है, जिससे त्वचा रूखी, खुजलीदार और संवेदनशील हो सकती है. ठंडे पानी से नहाने के फायदेकुछ लोग सर्दियों में भी ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं. ठंडा पानी शरीर को तुरंत सतर्क और सक्रिय महसूस कराता है. इससे कुछ समय के लिए ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होता है. इसके अलावा ठंडे पानी से संपर्क करने पर शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं और बाद में सामान्य स्थिति में लौटती हैं. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अचानक बहुत ठंडे पानी से नहाने पर शरीर को झटका लग सकता है. इससे सांस तेज चलने, हृदय गति बढ़ने और ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव जैसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं.यह भी पढ़ें: Healthy Aging: बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है थोड़ा ज्यादा वजन, सेहत को मिलता है यह फायदाक्या रोज गर्म पानी से नहाना नुकसानदायक है?अगर आप रोजाना बहुत गर्म पानी से नहाते हैं तो यह आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है. गर्म पानी त्वचा में मौजूद प्राकृतिक तेल को हटाता है. इससे त्वचा की नमी कम होने लगती है और सर्दियों में रूखेपन की समस्या बढ़ सकती है. जिन लोगों को पहले से एक्जिमा, खुजली या संवेदनशील त्वचा की परेशानी है, उन्हें खासतौर पर बहुत गर्म पानी से बचना चाहिए. नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद रहता है.सर्दियों में किस तापमान का पानी है बेहतर?सामान्य तौर पर सर्दियों में हल्के गुनगुने पानी से नहाना ज्यादातर लोगों के लिए आरामदायक विकल्प है. पानी इतना गर्म नहीं होना चाहिए कि त्वचा लाल होने लगे या जलन महसूस हो. नहाने का समय भी लगभग 5 से 10 मिनट तक सीमित रखना बेहतर है. वहीं सर्दियों में नहाने के बाद शरीर को तौलिए से हल्के हाथों से सुखाएं. त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं और गीले बालों के साथ ठंड में बाहर जाने से बचें. साथ ही शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें.यह भी पढ़ें: Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड में कवर नहीं होतीं ये बीमारियां, इलाज नहीं करते अस्पताल