आजकल खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने की चाहत में लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में मिलने वाली फेयरनेस क्रीम और स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स के विज्ञापनों में अक्सर दावा किया जाता है कि इनके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में त्वचा का रंग साफ और गोरा हो जाता है. खासकर 7 दिन में गोरा बनाने जैसे दावे लोगों को जल्दी आकर्षित करते हैं. सोशल मीडिया पर भी कई इन्फ्लुएंसर्स ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार करते नजर आते हैं. ऐसे में लोग बिना उनके इंग्रेडिएंट्स और गुणवत्ता की जानकारी लिए इन्हें खरीद लेते हैं.लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ ही दिनों में त्वचा का रंग बदलने का दावा करने वाली क्रीम आपकी सेहत के लिए कितनी सुरक्षित है? हाल ही में केरल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां सोशल मीडिया पर फेमस एक फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करने वाली किशोरी को किडनी की गंभीर बीमारी हो गई. जांच में क्रीम के अंदर पारे की खतरनाक मात्रा मिलने की बात सामने आई.मरकरी शरीर के लिए खतरनाकमरकरी यानी पारा एक जहरीली धातु है. कुछ अवैध स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल त्वचा में मेलेनिन के निर्माण को प्रभावित करने के लिए किया जाता है. मेलेनिन ही वह प्राकृतिक पिगमेंट है, जो हमारी त्वचा, बालों और आंखों को रंग देता है. लेकिन मरकरी का त्वचा पर इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है. क्रीम के नियमित इस्तेमाल से पारा त्वचा के जरिए शरीर में पहुंचता है. इसके बाद यह किडनी और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है. लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने पर किडनी की गंभीर बीमारी होने का खतरा भी रहता है.यह भी पढ़ें: Malaria Cases in India: भारत में मलेरिया में 80% गिरावट, पर जलवायु परिवर्तन बना नया खतरा7 दिन में गोरा करने वाली क्रीम का दावा गलतयह समझना जरूरी है कि 7 दिन में गोरा करने का दावा करने वाली हर क्रीम में मरकरी नहीं होती. लेकिन इतनी कम अवधि में त्वचा का प्राकृतिक रंग बदलने का दावा अपने आप में सावधानी बरतने का संकेत है. कई बार ऐसे प्रोडक्ट्स में प्रतिबंधित केमिकल या बिना सही जानकारी के इस्तेमाल किए गए एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का खतरा हो सकता है. कुछ क्रीम त्वचा की ऊपरी परत पर असर डालकर अस्थायी बदलाव दिखा सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हैं. इसलिए केवल विज्ञापन, पहले और बाद की तस्वीरें या इन्फ्लुएंसर्स के रिव्यू देखकर किसी क्रीम को सुरक्षित नहीं मानना चाहिए.क्रीम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यानक्रीम खरीदने से पहले उसके पैक पर लिखे इंग्रीडिएंट्स जरूर चेक करें. मरकरी या प्रतिबंधित केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें. क्रीम के पैकेट पर निर्माता का नाम और पूरा पता होना चाहिए. बिना किसी स्पष्ट जानकारी वाले प्रोडक्ट्स खरीदने से बचें. भारत में बने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के पैकेट पर जरूरी लाइसेंस संबंधी जानकारी होनी चाहिए. बिना बैच नंबर, एक्सपायरी डेट या जरूरी लेबल जानकारी वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें. किसी इन्फ्लुएंसर के प्रमोशन को प्रोडक्ट की सुरक्षा का प्रमाण न मानें. खासकर बिना विश्वसनीय जानकारी वाले ऑनलाइन विक्रेताओं से क्रीम खरीदने से बचें.यह भी पढ़ें: Healthy Aging: बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है थोड़ा ज्यादा वजन, सेहत को मिलता है यह फायदा