फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस, किया डांस, अक्षय-रणवीर सिंह भी झूमे

Wait 5 sec.

टॉइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला किया गया था. जब वो जुहू से घर के लिए निकल रहे थे तो अचानक से उनकी कार पर तीन बाइक सवार ने आकर हमला कर दिया था. इस घटना में एक्टर को चोट नहीं आई थी लेकिन गोलियों के छर्रों के निशान देखने के लिए मिले थे. इसके बाद टाइगर ने सारे प्रोजेक्ट्स रोक दिए थे और एक महीने के बाद अब पहली बार उनकी फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस देखने के लिए मिली है. दरअसल, मुंबई में शनिवार 21 नवंबर को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 का आयोजन किया गया था, जिसमें सिनेमा जगत के कई सितारे पहुंचे थे. इसमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान समेत अन्य एक्टर्स के नाम शामिल हैं. वहीं, खेल से लेकर राजनीतिक गलियारों से भी सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. इसी में से एक टाइगर श्रॉफ भी थे.टाइगर श्रॉफ ने स्टेज पर दी धांसू परफॉर्मेंसटाइगर श्रॉफ ने ना केवल ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि उन्होंने धमाकेदार स्टेज पर परफॉर्मेंस भी दी. उन्होंने एक डांस परफॉर्म भी किया. उनका सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर को ट्रेडिशनल लुक में परफॉर्म करते हुए देखा गया. वो 'देवा श्रीगणेशा देवा' सॉन्ग पर डांस परफॉर्म करते हुए नजर आए हैं.     View this post on Instagram           A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने भी दी धांसू परफॉर्मेंसइतना ही नहीं, इस इवेंट में टाइगर श्रॉफ के अलावा रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी पहुंचे थे. रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' के सॉन्ग पर परफॉर्म किया. उन्होंने इस दौरान गाने की कुछ लाइनें भी गाई. इसमें एक्टर का लुक देखते ही बन रहा था. वो ग्रे कलर के सूट बूट में नजर आए और उन्होंने पूरा माहौल ही बना दिया था. फिल्म का टाइटल ट्रैक बजते ही धूम मच गई थी.      View this post on Instagram           A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)वहीं, अक्षय कुमार ने भी इस इवेंट में जान ही डाल दी. उन्होंने 'तेरी मिट्टी' सॉन्ग पर कमाल की परफॉर्मेंस दी. वो इस दौरान फौजी बनकर स्टेज पर आए थे. उन्होंने पग भी पहनी थी. इस दौरान अक्षय ने सारा माहौल ही इमोशनल कर दिया. उन्होंने पूरा माहौल देशभक्ति से भरा बना दिया था. बी प्राक की आवाज में इस गाने ने इमोशनल कर दिया था. आपको बता दें कि इस इवेंट में शाहरुख खान भी पहुंचे थे. वो 'चक दे इंडिया' गाने पर झूमते हुए नजर आए थे.