इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को बीजेपी पार्षद एवं एमआइसी सदस्य प्रिया दांगी के परिवार में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हवाई फायरिंग में ढोल बजा रहे युवक को गोली लग गई।