मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर बुधवार रात को तेल टैंकर में आग लग गई। वहां मौजूद कई गाड़ियां आग की चपेट में आने से जल गईं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जलती कारों से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ों लोग घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। हादसे से जुड़ी 4 फोटो… हादसा काहिरा के उपनगर इम्बाबा के वाराक जिले में हुआ, जहां आग तेजी से कई कारों में फैल गई। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई। खबर अपडेट की जा रही है।