Microsoft Outage : 24 घंटे की सर्विस ठप होने से हिला माइक्रोसॉफ्ट, अब 'Code Red' लागू

Wait 5 sec.

Microsoft Outage : Microsoft के हाल ही में हुए आउटेज ने कंपनी के सर्विस मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग सिस्टम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए. करीब 24 घंटे तक चली सर्विस आउटेज की वजह से दुनियाभर में कई जरूरी डिजिटल सेवाएं प्रभावित हुईं. इसका असर आम यूजर्स के साथ सरकारी एजेंसियों, ट्रेडिंग कंपनियों और एयरलाइन कम्युनिकेशन तक पहुंच गया. इस आउटेज के बाद Microsoft ने अपनी कमियों को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपने इंजीनियरिंग और सर्विस रिकवरी सिस्टम में बदलाव करने के लिए Code Red अभियान शुरू किया है. इसके तहत फ्यूचर में ऐसी स्थिति से निपटने और सेवाओं को जल्द बहाल करने पर काम किया जाएगा. तो आइए जानते हैं कि Code Red अभियान क्या है. Code Red अभियान क्या है?Code Red Microsoft का एक हाई-प्रायोरिटी अभियान है, जिसे कंपनी ने बड़ी सर्विस आउटेज के बाद अपनी इंजीनियरिंग और ऑपरेशनल कमियों को दूर करने के लिए शुरू किया है. इसके तहत कंपनी अपने सिस्टम को ज्यादा मजबूत बनाने, सर्विस में आने वाली तकनीकी दिक्कतों की जल्द पहचान करने और आउटेज होने पर रिकवरी की प्रक्रिया तेज करने पर काम करेगी. इसमें सर्वर पर बढ़ते लोड को संभालना, अलग-अलग क्षेत्रों में इंटरनेट ट्रैफिक को बांटना और AI एजेंट की मदद से सिस्टम की निगरानी करना शामिल है. सर्विस रिकवरी और अपडेट की प्रक्रिया होगी तेजMicrosoft अब किसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के बाद अपनी सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने पर काम कर रहा है. कंपनी का फोकस है कि फ्यूचर में आउटेज होने पर दुनियाभर में एक घंटे के अंदर सर्विस दोबारा शुरू की जा सके. कंपनी जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी फिक्स को भी तेजी से लागू करना चाहती है.यह भी पढ़ें - Huawei Watch Air Launch : पतली बॉडी में ECG और GPS, Huawei ने पेश की नई स्मार्टवॉच24 घंटे तक क्यों ठप रही Microsoft की सर्विस?रिपोर्ट के मुताबिक, 12 और 13 नवंबर को हुई इस आउटेज से Exchange Online, Outlook, Teams, Copilot AI असिस्टेंट और Microsoft 365 की दूसरी सेवाएं प्रभावित हुई थीं. ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका समेत कई देशों की सरकारी एजेंसियों को इसका सामना करना पड़ा. वहीं ट्रेडिंग कंपनियों का काम प्रभावित हुआ और एयरलाइन कम्युनिकेशन में भी रुकावट आई. Microsoft ने साफ किया कि इस परेशानी के पीछे किसी तरह की साइबर एक्टिविटी या AI एजेंट की भूमिका नहीं थी. कंपनी ने इसकी वजह Windows में मौजूद एक स्केलेबिलिटी से जुड़ी खामी को बताया.  यह भी पढ़ें - OnePlus Nord 7 : फोन के पीछे चमकेगी RGB लाइट, वनप्लस नॉर्ड 7 की डिटेल लीक