बिसलेरी बोली- हमारा पानी सुरक्षित, तय सीमा में ब्रोमेट:FSSAI का दावा- कंपनी के पानी में कैंसरकारी तत्व, केस चलेगा;सभी ब्रांड्स की जांच होगी

Wait 5 sec.

बिसलेरी के पानी में कैंसरकारी तत्व मिलने के दावे के एक दिन बाद कंपनी ने सफाई दी है। कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि उसका पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर सुरक्षित है। उसके मुताबिक, रेफरल लैब की जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली। कंपनी ने कहा कि मामला करीब 14 महीने पुराना है और उसे अब तक FSSAI की ओर से ईमेल या हार्ड कॉपी में कोई नोटिस नहीं मिला है। वहीं, FSSAI ने कंपनी के पानी के सैंपल को असुरक्षित घोषित किया है। FSSAI ने कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। FSSAI के मुताबिक, बिसलेरी के सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली थी। कंपनी की अपील के बाद रेफरल लैब में दोबारा जांच की गई। इसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) भी पाए गए। सरकारी सूत्रों के अनुसार, अब सभी कंपनियों के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के सैंपल की जांच होगी। गोवा प्लांट से लिए गए थे 6 सैंपल बिसलेरी के मुताबिक, मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है। 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने प्लांट से पानी के 6 सैंपल लिए थे। शुरुआती जांच में 5 सैंपल तय मानकों पर खरे उतरे, जबकि छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली। इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। कंपनी ने 22 नवंबर 2025 को इस जांच के खिलाफ अपील की। इसके बाद सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा गया। बिसलेरी के मुताबिक, रेफरल लैब ने ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर पाई, लेकिन सैंपल में PAHs की मौजूदगी भी बताई। दावा- दूसरी लैब जांच में ब्रोमेट तय सीमा के भीतर मिली बिसलेरी ने कहा कि दोनों जांचों के नतीजों में अंतर को देखते हुए उसने उसी सैंपल की जांच FSSAI से मंजूर एक अन्य लैब में कराई। इस जांच में भी ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली। कंपनी ने 2 फरवरी 2026 को स्वतंत्र जांच की रिपोर्ट FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंप दी थी। बिसलेरी के मुताबिक, इसके बाद उसे कोई और सूचना नहीं मिली और उसने समझा कि मामला बंद हो गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसे FSSAI की वेबसाइट पर संबंधित नोटिस नहीं मिला। बिसलेरी के मुताबिक, उसकी मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया में 10 चरणों के दौरान 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच की जाती हैं। बिसलेरी के पानी में मिले दोनों केमिकल क्या हैं? ब्रोमेट: यह एक रासायनिक यौगिक है। पैकेज्ड पानी को साफ करने के लिए ओजोन का इस्तेमाल किया जाता है। अगर पानी में पहले से ब्रोमाइड मौजूद हो, तो ओजोन के साथ प्रतिक्रिया करके ब्रोमेट बन सकता है। इसे संभावित कैंसरकारी माना जाता है। इसी वजह से इसकी मात्रा की सीमा तय की गई है। पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs): ये रसायनों का एक समूह हैं, जो औद्योगिक प्रक्रियाओं और ईंधन के अधूरे दहन से बन सकते हैं। पेट्रोल, डीजल, कोयला और प्लास्टिक जलने से भी इनका निर्माण हो सकता है। इस समूह के कई यौगिकों को कैंसरकारी माना जाता है। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। आम उपभोक्ता के लिए ध्यान रखने वाली बातें