आप मोबाइल पर कुछ पढ़ रहे हैं या सोशल मीडिया पर रील्स देख रहे हैं। नजरें स्क्रीन पर टिकी हैं, गर्दन करीब 45 डिग्री झुकी हुई है और कंधे आगे की ओर निकले हुए हैं। सिर इस तरह नीचे झुका है, मानो मोबाइल नहीं, जमीन पर कुछ ढूंढ रहे हों। अब खुद पर एक नजर डालिए। कहीं आप भी तो इसी पोजिशन में नहीं बैठे हैं? इस दौरान हमें एहसास भी नहीं होता कि हमारी गर्दन पर कितना दबाव पड़ रहा है। साल 2022 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक रिव्यू के मुताबिक, लंबे समय तक गर्दन झुकाकर स्क्रीन देखते रहने से रीढ़ की हड्डी और आसपास की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है। यही दबाव लंबे समय में ‘टेक्स्ट नेक सिंड्रोम’ का कारण बन सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लंबे समय तक गर्दन झुकाकर स्क्रीन देखने से गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द या अकड़न होने लगती है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में ‘टेक्स्ट नेक सिंड्रोम’ के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. नविता पुरोहित व्यास, हेड-पेन एंड पैलिएटिव मेडिसिन, कंसल्टेंट, रिहैबिलिटेशन मेडिसिन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, मुंबई सवाल- टेक्स्ट नेक सिंड्राेम क्या है? जवाब- यह गर्दन से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जो लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट देखते हुए सिर और गर्दन को आगे की तरफ झुकाकर रखने से होती है। इस दौरान गर्दन की मांसपेशियों, लिगामेंट्स और सर्वाइकल स्पाइन पर सामान्य से ज्यादा दबाव पड़ता है। सवाल- टेक्स्ट नेक सिंड्रोम क्यों होता है? जवाब- इसकी मुख्य वजह लंबे समय तक गर्दन झुकाकर मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन देखना है। इसके सभी संभावित कारण ग्राफिक में देखिए- सवाल- गलत पोश्चर में फोन देखने पर रीढ़ पर क्या असर पड़ता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- गलत पोश्चर में फोन देखने से रीढ पर पड़ने वाला दबाव कितना बढ़ता है, इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- टेक्स्ट नेक सिंड्राेम के क्या लक्षण हैं? जवाब- इसका सबसे कॉमन लक्षण गर्दन में दर्द और अकड़न होना है। शुरुआत में ये लक्षण हल्के हो सकते हैं। लेकिन लंबे समय तक गलत पोश्चर में स्क्रीन देखने से परेशानी और बढ़ सकती है। सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- टेक्स्ट नेक सिंड्रोम कितना खतरनाक हो सकता है? जवाब- लंबे समय तक इस परेशानी को नजरअंदाज करने पर दर्द कंधों और पीठ तक फैल सकता है। कुछ मामलों में सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और गर्दन की मूवमेंट प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में नसों पर दबाव पड़ने से हाथों में झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो सकती है। हाथों की पकड़ और चलने-फिरने के संतुलन पर भी असर पड़ सकता है। सवाल- टेक्स्ट नेक सिंड्रोम से राहत पाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज कर सकते हैं? जवाब- इसके लिए फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह से कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं, जैसेकि- नेक स्ट्रेच आइसोमेट्रिक नेक एक्सरसाइज शोल्डर ब्लेड स्क्वीज चिन टक नेक रोटेशन जरूरी सावधानियां सवाल- टेक्स्ट नेक सिंड्रोम से बचने के लिए क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- अपनी आदतों और लाइफस्टाइल में कुछ आसान बदलाव करके टेक्स्ट नेक सिंड्रोम से बच सकते हैं। बचाव के सभी टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- किस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए? जवाब- इन स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है- ****************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ……………….. यह खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- अचानक ब्लड प्रेशर बढ़े तो क्या करें: BP क्यों बढ़ता है, समझें इसका साइंस, इन स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट जरूरी ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम है। कई बार तनाव, गुस्सा, दर्द, नींद की कमी या ज्यादा नमक, कैफीन और निकोटिन लेने से बीपी अचानक स्पाइक कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…