रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 12 नए रिकॉर्ड्स बना डाले. फिल्म ने इंडिया में भी 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है साथ ही 950 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मारने के लिए तैयार है.ऐसे में अब 'रामायण' की कमाई में जहां तीसरे फ्राइडे को भारी गिरावट देखने के लिए मिली थी वहीं, फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड रविवार के दिन लंबी छलांग लगाई और थर्ड संडे को कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. इसमें 'धुरंधर 2' समेत 'गदर 2' और 9 अन्य फिल्मों के नाम शामिल हैं.'रामायण' का डे-18 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- सैकनिल्क के अनुसार, 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ का बिजनेस किया था.- जबकि फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ का कारोबार किया था. - रणबीर कपूर की फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 299.15 करोड़ का बिजनेस किया था.- इसके साथ ही फिल्म ने 16वें दिन 15.75 करोड़, 17वें दिन 27.65 करोड़ का बिजनेस किया.- फिल्म ने 18वें दिन रात 10.30 बजे तक 35.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया.- इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ कर लिया है. डेबॉक्स ऑफिसऑक्यूपेंसी18वां दिन (लाइव)35.60 करोड़ (10.30 बजे तक)37.8%टोटल942.75 करोड़ तीसरे वीकेंड में तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स (नेट)सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' ने रात 10.30 बजे तक अपनी तीसरे वीकेंड में 79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद इसने थर्ड वीकेंड पर कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' (75.95 करोड़), 'छावा' (59.25 करोड़), 'एनिमल' (35.60 करोड़) और 'जवान'(34.80 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.तीसरे संडे 'रामायण' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड (नेट)इतना ही नहीं, 'रामायण' ने तीसरे संडे यानी कि 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 बड़ी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें 'धुरंधर 2' (30 करोड़), 'छावा' (24.3 करोड़) जैसी अन्य 9 फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए तीसरे संडे को हाईएस्ट कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्में...1. धुरंधर- 40.3 करोड़2. रामायण- 35.60 करोड़3. धुरंधर 2- 30 करोड़4. छावा- 24.3 करोड़5. स्त्री 2- 22 करोड़6. महावतार नरसिम्हा- 18 करोड़7. गदर 2- 16.1 करोड़8. जवान- 13.9 करोड़9. दंगल- 13.68 करोड़10. एनिमल- 13.5 करोड़गौरतलब है कि इस लिस्ट से एडवांस बुकिंग में ही 'पठान' (12.6 करोड़) पहले ही बाहर हो चुकी थी. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 12.9 करोड़ का कलेक्शन प्री-सेल्स में ही कर लिया था. फिल्म को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिल रहा है.