अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पहली सूची जारी हो गई है। प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिसमें रायपुर शहर की कमान प्रगति बाजपेयी और ग्रामीण की बरखा साहू को मिली है।